Gujarat Election 2022: सांप्रदायिक दंगों के बाद 2002 में नरेंद्र मोदी ने निकाली थी ‘गौरव यात्रा'

Gujarat Election 2022: गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए भाजपा ‘गौरव यात्रा' शुरू कर रही है जिसमें आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह शामिल होंगे.

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बार आम आदमी पार्टी ( आप ) के चुनावी मैदान पर उतरने की वजह से मुकाबला रोचक हो चला है. सत्तारूढ़ दल भाजपा फिर एक बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए जहां दम लगा रही है. वहीं कांग्रेस और ‘आप’ भी पूरी कोशिश में हैं कि इस बार प्रदेश में नयी सरकार का गठन हो.

‘गौरव यात्रा’ पर एक नजर

गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए भाजपा ‘गौरव यात्रा’ शुरू कर रही है जिसमें आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह शामिल होंगे. यह यात्रा प्रदेश के लोगों तक पहुंचने के लिए निकाली जा रही है. यदि आपको याद हो तो पहली ‘गौरव यात्रा’ साल 2002 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले और सांप्रदायिक दंगों के बाद निकाली थी. वहीं दूसरी गौरव यात्रा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिली थी. अमित शाह गुरुवार को तीन मार्गों से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.

Also Read: Gujarat Election 2022: ‘एक मोको केजरीवालने’, राघव चड्ढा ने रखा भाजपा और कांग्रेस के 62 साल का हिसाब
पिछले विधानसभा चुनाव का हाल

2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस वर्ष भाजपा ने प्रदेश की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 127 पर जीत हासिल की थी. वहीं, 2017 के चुनाव में भाजपा को 99 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 77 सीटें प्राप्त की थी.

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार प्रदेश की यात्रा कर चुके हैं और जनता से कई चुनावी वादे कर चुके हैं. ‘आप’ के द्वारा नियुक्त गुजरात के सह प्रभारी राघव चड्ढ़ा प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं. केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी सभी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >