Aero India Show: एरो इंडिया में पहली बार नजर आया अमेरिकी वायुसेना का यह खतरनाक लड़ाकू विमान, जानें इसकी खासियत

Aero India Show: अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि अमेरिका के उताह में हिल वायुसैनिक अड्डे से यात्रा के बाद, एफ-35ए लाइटनिंग टू प्रदर्शन टीम अपनी हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी. बयान में कहा गया है कि अलास्का के ईल्सन वायुसैनिक अड्डे से आए एफ-35ए लाइटनिंग टू को प्रदर्शन के लिये रखा गया.

भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण शुरू हो चुका है. जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है. इस एरो शो में पहली बार दो अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान शामिल हुए. अमेरिकी दल में F-16 और F-18 फाइटर जेट भी शामिल हैं.

एफ-35 का इंजन 43,000 पाउंड का

अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, चेन्नई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका के उताह में हिल वायुसैनिक अड्डे से यात्रा के बाद, एफ-35ए लाइटनिंग टू प्रदर्शन टीम अपनी हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी. बयान में कहा गया है कि अलास्का के ईल्सन वायुसैनिक अड्डे से आए एफ-35ए लाइटनिंग टू को प्रदर्शन के लिये रखा गया. इसमें कहा गया कि एफ-35 का इंजन 43,000 पाउंड का प्रतिक्रिया बल (थ्रस्ट) पैदा करता है.

एफ-35 लड़ाकू विमान की खासियत

एफ-35 लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है. युनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (यूएसएफ) के नवीनतम पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान – द स्टील्थी, सुपरसोनिक, मल्टी-रोल एफ-35ए लाइटनिंग टू और एफ-35ए ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर युद्ध में विभिन्‍न भूमिकाओं में अहम साबित हो सकता है.

एफ 35 लड़ाकू विमान को खास तरीके से तैयार किया गया है. यह ग्राउंड अटैक के अलावा हवा में भी दुश्‍मन पर वार करने की क्षमता रखता है.

एफ 35 लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह दुश्मन के रडार पर नहीं आता है. इसकी वजह से इसका आकार और फाइबर मैट. इस लड़ाकू विमान में मशीनगन के साथ-साथ हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल भी लगी हैं.

एफ 35 लड़ाकू विमान 1930 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है. इसकी कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताये जा रहे हैं. यह अपने साथ 910 किलो के छह बम ले जाने में सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >