Chhath Puja 2025 : सुबह-सुबह छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा! सास-बहू और पोते की मौत, बेकाबू ट्रक ने रौंदा

Chhath Puja 2025 : उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ पूजा के लिए जा रहे एक बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. जिससे पूरा इलाका गमहीन हो गया.

Chhath Puja 2025 : चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अलीनगर थाना प्रभारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और सात साल का एक बच्चा शामिल है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को तत्काल राहत व मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं.

घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुई. थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रेवसा पंचफेडवा निवासी सुखराम की पत्नी 52 वर्षीय कुमारी देवी, उनकी बहु 27 वर्षीय चांदनी और सात वर्षीय पोता सौरव मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे पैदल ही छठ घाट की ओर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि इसी दौरान पंचफेडवा स्थित एक स्कूल के पास, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इन लोगों को कुचल दिया.

पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद ट्रक का चालक सड़क के किनारे बने मेघा बाबा मंदिर को तोड़ते हुए वाहन लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >