केरल में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, हाई मास्ट लाइट में फंसे कपल, वीडियो वायरल

केरल के तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक पुरुष और महिला पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हाई मास्ट लाइट पोल पर फंस गये. दोनों पर्यटकों को बहुत मुश्किल से बचाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आसमान से टपके और खजूर पर अटके, यह कहावत काफी प्रचलित है. जो केरल से आ रही एक खबर पर पूरी तरह से फिट बैठ रही है. दरअसल पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हासदा हुआ, जिसमें एक कपल कई फीट ऊंचे हाई मास्ट लाइट में फंस गये.

काफी मुश्किल के बाद दोनों को बचाया गया

बताया जा रहा है कि केरल के तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक पुरुष और महिला पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हाई मास्ट लाइट पोल पर फंस गये. दोनों पर्यटकों को बहुत मुश्किल से बचाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाई मास्ट लाइट में फंसने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल हो साफ देखा जा सकता है कि वे दोनों किस तरह से हाई मास्ट लाइट के पोल में फंस गये हैं. दोनों ऊपर से ही बचाने की गुहार लगाते दिख रहे हैं. लोगों की आवाज भी वीडियो में साफ सुनाई पड़ रही है. जब दोनों हाई मास्ट लाइट में फंस गये तो, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी.

Also Read: Adventure Sports:छुट्टियों में पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग का मजा लेना चाहते हैं? ये हैं बेस्ट लोकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >