PM की पसंद में केजरीवाल से आगे निकले अभिजीत दिपके, जानें किसे कितने लोगों ने चुना: MOTN सर्वे

इंडिया टुडे-सीवोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में अभिजीत दिपके प्रधानमंत्री पद की पसंद में अरविंद केजरीवाल से आगे निकल गए हैं. जानें सर्वे के नतीजे.

प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर इंडिया टुडे-सीवोटर के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है. कभी आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ काम कर चुके ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अब प्रधानमंत्री पद की पसंद में अपने पुराने नेता अरविंद केजरीवाल से आगे निकल गए हैं.

नरेंद्र मोदी को आज भी 48.7% लोगों का समर्थन

सर्वे के मुताबिक, दिपके को 1.3% लोगों ने पीएम पद के लिए पसंद किया, जबकि केजरीवाल को 1.2% लोगों का समर्थन मिला. हालांकि, नरेंद्र मोदी 48.7% के साथ सबसे आगे हैं. राहुल गांधी को 27.1% और तमिलनाडु के नेता विजय को 9.2% लोगों ने पीएम पद के लिए पसंद किया. ममता बनर्जी को 2% और अखिलेश यादव को 1.7% समर्थन मिला.

ये भी पढ़ें: बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, टीएमसी ने राजनीतिक हिंसा और पुलिस ज्यादती के लगाये आरोप

AAP के साथ काम कर चुके हैं दिपके

करीब 30 साल के अभिजीत दिपके ने 2020 से 2023 के बीच AAP की सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन टीम में काम किया था. इसके बाद उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शुरू की. CJP को NEET-UG 2026 पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं के आंदोलन के दौरान पहचान मिली. संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 45 दिनों तक प्रदर्शन किया था. इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: बिहार में बेउर समेत सभी सेंट्रल जेलों की छत पर लगाए गए सोलर पैनल, करोड़ों रुपये हो रहा फायदा

विपक्षी गठबंधन के लिए राहुल पहली पसंद

सर्वे में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए भी लोगों की पसंद पूछी गई. इसमें राहुल गांधी 29% के साथ सबसे आगे रहे. वहीं, विजय को 12.2%, ममता बनर्जी को 8.5% और अरविंद केजरीवाल को 7.5% लोगों का समर्थन मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >