AAP : आम आदमी पार्टी के ऑफिस में किसने जड़ा ताला?

AAP : आम आदमी पार्टी के ऑफिस में ताला जड़ दिया गया. दिल्ली में हार के बाद पार्टी परेशानी में आ गई है.

AAP : दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरे राज्य से भी पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है. दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आप पार्टी के ऑफिस में ताला जड़ दिया गया है. बताया जा रहा है कि मामला किराए से जुड़ा है. भोपाल में पार्टी का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है. यहां लंबे समय से प्रदेश की आप की राजनीति चल रही थी, जहां अब ताला लगा दिया गया है. मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने की बात कही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 महीनों से आप पार्टी ने ऑफिस का किराया नहीं दिया था.

एमपी आप प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा

मध्य प्रदेश में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल हैं, जो आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने निकाय चुनाव में आप के टिकट पर महापौर का चुनाव जीता था. इसके बाद राज्य में आप की एंट्री हुई थी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी हुई है. इसके कारण ये सब हो रहा है. 5 मार्च को मैं वहां बैठक करूंगी. हालांकि पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों ने भी फिलहाल जानकारी होने की बात से इनकार कर दिया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह?

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी कलह है. इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के अंदर मतभेद गहराते रहे हैं. भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने भी इस घटना से अनजान होने की बात कही है. चौहान ने कहा कि मुझे प्रदेश कार्यालय पर ताला लगाए जाने की कोई सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >