आम आदमी पार्टी I-N-D-I-A अलायंस के साथ पीएम पद के लिए नहीं, बेहतर भारत के निर्माण के लिए आयी है : राघव चड्डा

राघव चड्डा ने कहा कि हम एक बेहतर भारत का खाका तैयार करने और भारत को बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि, मुद्रास्फीति आदि की बुराइयों और बेड़ियों से मुक्त करने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल हुए हैं.

आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) के साथ पीएम के पद के लिए नहीं आई है. उक्त बातें आप सांसद राघव चड्डा ने आज कही. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) के साथ इसलिए आई है, ताकि एक बेहतर देश का निर्माण हो सके.

इस वजह से विपक्षी गठबंधन के साथ आये केजरीवाल

राघव चड्डा ने कहा कि हम एक बेहतर भारत का खाका तैयार करने और भारत को बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि, मुद्रास्फीति आदि की बुराइयों और बेड़ियों से मुक्त करने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल हुए हैं. वर्तमान मोदी सरकार ने आम लो गों को इन बुराइयों से घेर दिया है. राघव चड्डा का यह बयान इसलिए आया है क्योंकि 31 दिसंबर यानी गुरुवार से विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, वहीं आज आम आदमी पार्टी की ओर से यह कहा गया था कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ को अरविंद केजरीवाल को पीएम पद का उम्मीदवार स्वीकार कर लेना चाहिए.


अरविंद केजरीवाल पीएम के आकांक्षी नहीं

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के दो नेताओं ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अरविंद केजरीवाल के नाम की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ऐसा मॉडल दिया है जिससे पूरे देश को लाभ मिल सकता है. हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद की आकांक्षा नहीं है.

ज्ञात हो कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ की कल से यानी 31 अगस्त से मुंबई में दो दिवसीय बैठक होने वाली है, जिसमें अलायंस का लोगों जारी होने वाला है. उससे पहले अरविंद केजरीवाल को पीएम कैंङिडेट घोषित किये जाने की मांग से राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है.

केजरीवाल माॅडल की देश को जरूरत

पीटीआई के साथ बातचीत में ‘आप’ की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक प्रवक्ता के तौर पर मैं हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नाम का प्रस्ताव पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा लोगों के मुद्दे उठाए हैं और ‘‘ऐसा मॉडल दिया है’’ जिससे दिल्ली में न्यूनतम महंगाई बढ़ी है. ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता ने कहा, उन्होंने ऐसा मॉडल दिया है जिससे लोगों को फायदा मिला है. मैं चाहूंगी कि दिल्ली का यह माॅङल पूरे देश में लागू हो इसलिए मैं यह चाहती हूं कि विपक्षी गठबंधन उन्हें पीएम उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करे.

वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘हर पार्टी चाहती है कि उसका नेता प्रधानमंत्री बने. आप सदस्य भी चाहते हैं कि उनके राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनें. लेकिन विपक्षी दलों का गठबंधन इस मसले पर जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं. विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक कल मुंबई में शुरू हो रही है और इसे लेकर पार्टी नेताओं का मुंबई पहुंचना जारी हो चुका है.

Also Read: I-N-D-I-A का लोगो होगा जारी.. सीट शेयरिंग पर भी महामंथन, जानिए कौन बनेगा गठबंधन
का संयोजक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >