नयी दिल्ली / लखनऊ : आम आदमी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में ताला लगा दिया गया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने इस कार्यालय के बंद होने के पीछे राजनीतिक साजिश करार दिया है. कार्यालय बंद होने के बाद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ- साथ संजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है और साथ में लिखा, आम आदमी पार्टी का दफ़्तर बंद कर सकते हैं योगी जी लेकिन सच की आवाज़ नही बंद हो सकती, आपके जुल्म ज़्यादती के ख़िलाफ़ बोलता रहा हूँ और बोलता रहूंगा. बचकाना खेल खेलना बंद करो, लखनऊ में हूं गिरफ़्तार करो.
Also Read: नवजात को छोड़कर अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित मां, पुलिस कर रही है छापेमारी
सिर्फ एक जाति के लिए नहीं पूरे समाज के लिए काम करें योगी आदित्यनाथ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, मेरे पास ब्राहम्ण समाज के फोन आये. उन्होंने भी मेरी बात का समर्थन किया है वह मानते हैं कि ब्राहम्णों पर अत्याचार हो रहा है और यह मुद्दा उठाना गलत नहीं है. एक नहीं एक हजार मुकदमे लिखवा लीजिए . यूपी में 1700 थाने हैं इतने ही मुकदमे लिखावा लीजिए. ब्राह्मणों पर अत्याचार के मुद्दे को उठाता रहा हूं, उठाता रहूंगा. ठाकुर समाज के लोग भी मुझसे नाराज हुए, उन्हें आपत्ति थी कि आपने यह क्यों किया कि ठाकुरों की चल रही है. योगी जी ठाकुरों के नेता है. ठाकुरों के लिए काम करें मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन बाकि जातियों पर जुर्म हो रहा है, हत्या हो रही है. लूट , बलात्कार की घटना बढ़ रही है.
संजय सिंह ने कहा, योगी जी आप रामराज्य की बात करते हैं मैं अवध के क्षेत्र का क्षत्रीय हूं मैंने रघुवंशी मां के पेट से जन्म लिया है. आपसे मुझे क्षत्रिय धर्म सीखने की जरूरत नहीं है. सभी वर्गों के लिए काम कीजिए.
पार्टी कार्यालय के मकान मालिक को योगी ने धमकाया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लेकर ट्वीट किया., योगी जी यह क्या बचकाना खेल रहे. मेरे कार्यालय पर ताला डलवा दिया. पुलिस भेजकर रात 12:00 बजे, सुबह 8:00 बजे और फिर 10:00 बजे मेरे मकान मालिक को धमकाया. इतनी मेहनत अपराध रोकने में करते तो जनता का भला होता. चिंता मत करो. हम आम आदमी हैं. सड़क पर कार्यालय खोल लेंगे, लेकिन आपके जुल्मी सरकार को बेनकाब करता रहूंगा. संजय सिंह के इस ट्वीट के बाद राजधानी के सियासी गलियारे में सियासत गर्म होने लगी है .
Posted By – Pankaj KUmar Pathak
