Aaj Ka Mausam : 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन का मौसम

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 1 से 3 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी?

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 सितंबर को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 1 से 2 सितंबर के बीच जम्मू में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं. खासकर 4 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 1 से 2 सितंबर तक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर को, पंजाब में 1 से 2 सितंबर तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार,अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में अगले 4 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. विदर्भ में 2, 3 और 4 सितंबर को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 1 और 2 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 1 व 2 सितंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूरे क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में 2 से 6 सितंबर के बीच, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain School Closed: 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, IMD ने जारी की चेतावनी

कर्नाटक के अलावा यहां होगी भारी बारिश

अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 2 सितंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में, 1 से 3 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, जबकि 2 सितंबर तक तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 2 और 3 सितंबर को तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >