Aaj ka Mausam : लो प्रेशर बिगाड़ेगा मौसम, 2 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आया बड़ा अपडेट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से 2 से 4 अक्टूबर तक बंगाल और आसपास के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. विभाग ने अन्य राज्यों के मौसम पर भी अलर्ट जारी किया है. जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 6 दिनों (30 सितंबर को छोड़कर) कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की संभावना है. 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी. इनमें सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में 30 सितंबर को बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

IMD के अनुसार, 30 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में, 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 1 से 4 अक्टूबर तक त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. 5 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, जबकि 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में लो प्रेशर की वजह से होगी बारिश

पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग  के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसके चलते 2 से 4 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 4 अक्टूबर 2025 तक झारखंड में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की, मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 2 अक्टूबर को पूर्वी झारखंड, विशेषकर सांताल परगना और आसपास के इलाकों में वर्षा की संभावना है. वहीं 3 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दुर्गा पूजा के दौरान होगी बारिश, दशहरा के बाद तक लगातार बारिश का अलर्ट

असम और मेघालय के अलावा यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है. 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और तूफान हो सकते हैं, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. 1 से 5 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में भी कई या कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की आशंका है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजस्थान में और 4 व 5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >