Aaj ka Mausam : दशहरा में बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में 2 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ जगहों पर ज्यादा तेज बारिश भी पड़ सकती है. जानें, आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 सितंबर को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरल में भारी बारिश की संभावना है. 27 से 30 सितंबर तक मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है. विभाग के अनुसार, 27 सितंबर व 2 अक्टूबर को विदर्भ, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में बारिश होगी.

IMD के अनुसार,  30 सितंबर और 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में, 27 सितंबर और 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में जबकि 27 से 30 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-तूफान के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 29 और 30 सितंबर को, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को कई जगह बारिश होगी.

महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में, 27 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा में, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में और 28 से 30 सितंबर तक सौराष्ट्र-कच्छ में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तूफान देखने को मिल सकता है. इनमें से कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मराठवाड़ा में 27-28 सितंबर को, जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा में 27 और 29 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

असम, मेघालय और मिजोरम में बहुत भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक असम और मेघालय में, 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, जबकि 1 और 2 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज-तूफान हो सकते हैं. इनमें से कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. खासकर 2 अक्टूबर को असम, मेघालय और मिजोरम में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश होगी. 27 से 28 सितंबर तक केरल, माहे, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में जबकि 27-28 सितंबर को तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तमिलनाडु में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >