Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ बौछार, इन राज्यों में भारी बारिश से बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ का असर आज से दिख सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 4 और 5 फरवरी को बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती है.

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत समेत देश के कई और हिस्सों में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है. मौसम विभाग ने एक दो दिन तक बारिश की भी संभावना जताई है. 5 से 6 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है.

दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ का असर आज से दिख सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 4 और 5 फरवरी को बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक न्यूनतम तापमान एक बार फिर दहाई अंक से नीचे आ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होने का भी अनुमान है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 के प्रतिबंध हटाए गए

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है. प्रदूषण में कमी आने के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण तीन के तहत लागू प्रतिबंधों को फिलहाल हटा दिया गया है. दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के स्तर से नीचे चला गया है जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के चरण तीन के तहत लागू प्रतिबंधों को हटा दिया. बता दें, ग्रैप के तीसरे चरण में गैर-ज़रूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम

आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव आ सकता है. आईएमडी ने 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान जाहिर किया है. 15 जनवरी के बाद से यूपी के मौसम में लगातार गर्मी में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि फरवरी महीने में भी गर्मी बढ़ेगी. हालांकि इस बीच 4 और 5 फरवरी को यूपी में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

राजस्थान के कई भागों में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. आईएमडी के जयपुर केंद्र ने कहा है कि राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन और चार फरवरी के दौरान सक्रिय हो सकता है. इसके कारण पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. बता दें, राजस्थान में फिलहाल सर्दी का दौर जारी है. सोमवार को श्रीगंगानगर मे न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिरोही में यह 6.2 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

आज कैसा रहेगा देश भर का मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है. इसके अलावा बर्फबारी की भी संभावना है. 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है. 4 फरवरी को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और पंजाब के कई हिस्सों में भी जोरदार बारिश हो सकती है. 5 से 7 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. 

Also Read: Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन दिल्ली-UP में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >