Aaj Ka Itihas, 20 June 2021: झारखंड की वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिवस आज, परवेज मुशर्रफ बने थे पाकिस्तान के राष्ट्रपति

Aaj Ka Itihas, History Today, 20 June Ko Kya Hua Tha: आज साल 2021 का 171वां और छठे महीने का 20वां दिन है. 1958 में आज ही के दिन झारखंड की नौवीं और वर्तमान की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा राज्य में हुआ था. फिलहाल वे 62 वर्ष की हो चुकी हैं. पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल भी बनी है. इधर, आज ही 2001 में जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे. आज ही 1990 में ईरान में आये भूकंप से 40 हजार लोग से मारे गए थे. आइये देखते हैं आज के इतिहास से जुड़ी अन्य बातें..

आज का इतिहास

  • 1858: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा होने के साथ सिपाही विद्रोह का भी अंत हुआ.

  • 1873: भारत में आज ही वाई.एम.सी.ए. की स्थापना हुई थी.

  • 1887: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनल (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए आज ही खुला था.

  • 1916: एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना पुणे में हुई.

  • 1958: झारखंड की नौवीं और वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का जन्म आज ही के दिन 1958 में ओडिशा राज्य में हुआ था. वे 62 वर्ष की हो चुकी हैं और पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल हैं.

  • 1990: 40 हजार लोग ईरान में आये भूकंप से मारे गए थे.

  • 1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट होने से 70 लोगों की मौत हो गयी.

  • 1998: ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट विश्वनाथन आनंद ने जीता.

  • 2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ.

  • 2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने.

  • 2002: अमेरिका में पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अपना नया राजदूत बनाया.

  • 2002: मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर अमेरिकी कोर्ट ने रोक लगा दी है.

  • 2005: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा रूस का मालवाहक यान एम-53.

  • 2006: जापान ने इराक से अपनी सेनाओं को वापस बुलाने का निर्णय लिया.

  • 2014: ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को देने की घोषणा की गयी.

Posted By: Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >