VIDEO: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, दो घायल, सामने आया वीडियो

undefined नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बीती रात हमला किया गया है. इस संबंध में खुद तिवारी ने जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मेरे 159 North Avenue आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है … आपको बता दें कि […]

undefined

नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बीती रात हमला किया गया है. इस संबंध में खुद तिवारी ने जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मेरे 159 North Avenue आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है … आपको बता दें कि 159 नॉर्थ एवेन्यू उनका घर है.

खबर है कि हमले के वक्त मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे. हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

एमसीडी चुनाव के नतीजों ने बिछा दी 2018 की बिसात, अब विरोधियों को परास्त कर भाजपा करेगी मिशन-2019 की किलाबंदी

गौर हो कि कि हाल ही में मनोज तिवारी की अगुवाई में ही भाजपा ने एमसीडी चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की थी. मनोज तिवारी राजनीति के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं. गायकी में भी उन्होंने नाम कमाया है.

MCD चुनाव परिणाम : ‘आप’ के खराब प्रदर्शन पर अन्ना का तंज, कहा- केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क

रात एक बजे हुआ हमला

बताया जा रहा है कि यह वाक्या रात करीब एक हुआ. हमलावरों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइये के साथ मारपीट भी की. फौरन निजी सहायकों ने तिवारी को सूचना दी जिसके बाद वे घर पर लौटे और उन्होंने नई दिल्ली के डीसीपी को फोन पर इसकी सूचना दी. हमले में मनोज तिवारी के 2 सहायक घायल भी हुए हैं.

क्या कहा मनोज तिवारी ने

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा, कि यह जानलेवा हमला है, मेरे 2 सहायकों को चोटें आयी हैं. उन्होंने कहा कि यह बड़ी साजिश लग रही है, ऐसा प्रतित हो रहा है कि पुलिस भी इसमें शामिल है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, कि पता नहीं उनकी क्या मंशा थी या इसके पीछे क्या वजह थी, लेकिन वे गंदी भाषा में बातें कर रहे थे और देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें पुलिस का भी भय नहीं है. पुलिस के अनुसार सभी लोगों की पहचान हो गयी है, जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >