बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने शरद यादव से की मुलाकात

नयी दिल्ली : खाने की शिकायत कर सुर्खियों में आये जवान तेजबहादुर यादव ने आज जदयू नेता व राज्यसभा सांसद शरद यादव से मुलाकात की. गौतलब है कि पिछले दिनों अनुशासन तोड़ने के आरोप में तेजबहादुर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. तेज बहादुर के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल का अनुशासन तोड़ने के […]

नयी दिल्ली : खाने की शिकायत कर सुर्खियों में आये जवान तेजबहादुर यादव ने आज जदयू नेता व राज्यसभा सांसद शरद यादव से मुलाकात की. गौतलब है कि पिछले दिनों अनुशासन तोड़ने के आरोप में तेजबहादुर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. तेज बहादुर के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल का अनुशासन तोड़ने के लिए जांच शुरू की गयी थी.

कुछ महीने पहले तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जवानों को मिल रहे खराब खाने की शिकायत की थी. वीडियो में यादव ने खराब खाने की शिकायत की थी सोशल मीडिया में घटना को लेकर विवाद छिड़ गया था.
क्या था मामला
वीडियो में जली रोटी, पानी वाली दाल को दिखाया गया था. मामले के तूल पकड़ने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जांच का आदेश दिया था. बीएसएफ ने मामले पर सफाई देते हुए खराब खाना दिए जाने से इनकार किया था. उधर तेजबहादुर की पत्नी ने आरोप लगाया था कि बीएसएफ जांच के नाम पर दिखावा कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >