स्वास्थ्य मंत्री के घर आयकर के छापों बाद जयललिता की सीट का उपचुनाव कैंसिल

नयी दिल्ली : तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर रेड्डी के घर पर आयकर विभाग के छापों के बाद मिले करीब 89 करोड़ रुपये समेत भारी मात्रा में जेवरात मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 12 अप्रैल को आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उनचुनाव को रद्द कर दिया है. इस उपचुनाव को […]

नयी दिल्ली : तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर रेड्डी के घर पर आयकर विभाग के छापों के बाद मिले करीब 89 करोड़ रुपये समेत भारी मात्रा में जेवरात मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 12 अप्रैल को आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उनचुनाव को रद्द कर दिया है. इस उपचुनाव को रद्द किये जाने के पीछे मतदान के पहले धनबल के प्रयोग को बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के चुनाव अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकों के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिसूचना को रद्द करने का फैसला किया है.

राज्य के चुनाव अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद आयोग ने कहा कि मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए बांटे जाने वाले पैसों का प्रभाव खत्म होने के बाद सही समय पर उपचुनाव कराया जायेगा. आयोग ने देर रात एक आदेश में उपचुनाव रद्द करने की घोषणा की. आयकर विभाग जांच इकाई के अधिकारियों ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर की राज्य भर में फैली संपत्तियों और दफ्तरों पर शुक्रवार को तलाशी ली थी.
जांच के दौरान सी विजयभास्कर के एक सहयोगी के परिसर में 89 करोड़ रुपये मिले थे. ये रुपये उपचुनाव में आरके नगर विधानसभा में बांटने के लिए रखे गये थे. विजयभास्कर को एआईएडीएमके में शशिकला खेमे के उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरण का भरोसेमंद माना जाता है. विजयभास्कर इस उपचुनावों के प्रमुख प्रचारकर्ताओं में भी एक रहे हैं.
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हुआ है. उनका निधन पिछले साल पांच दिसंबर को हुआ था. चुनाव आयोग ने बताया कि उपचुनावों में वोटरों को प्रभावित करने के लिए धन के इस्तेमाल से संबंधित अलग-अलग तरह की ढेरों शिकायतें मिलीं. टोकन, प्रीपेड फोन रीचार्ज कूपन, न्यूजपेपर सब्सक्रिप्शन, दूध का टोकन और यहां तक कि मोबाइल वॉलिट में भी पेमेंट की शिकायतें मिलीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >