सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को लगायी फटकार, कल कोर्ट में पेश होने का आदेश

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगायी है और कल यानी 8 मार्च को इलाहाबाद कोर्ट में पेश होने का आदेश सुनाया है. कोर्ट ने सख्‍त टिप्‍पणी करते हुए कहा, उच्च न्यायालय महसूस करता है कि खान उसे धौंस दिखा रखे हैं और यह बड़े […]

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगायी है और कल यानी 8 मार्च को इलाहाबाद कोर्ट में पेश होने का आदेश सुनाया है. कोर्ट ने सख्‍त टिप्‍पणी करते हुए कहा, उच्च न्यायालय महसूस करता है कि खान उसे धौंस दिखा रखे हैं और यह बड़े आश्चर्य की बात है कि मंत्री को जमानती वारंट की प्रति की तामील नहीं हुई.

उच्चतम न्यायालय का आजम खान को कल लखनऊ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष पेश होने और उसके समक्ष पहले पेश नहीं होने के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश. न्यायालय ने कहा कि इस समय आजम खान की याचिका पर विचार करना और उच्च न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट के आदेश में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है.

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने उनके खिलाफ जारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जमानती वारंट से राहत के लिये उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. उच्च न्यायालय ने आजम खान की अध्यक्षता वाले उत्तर प्रदेश जल निगम से जुड़े एक मामले में उनके पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >