J&K-आतंकियों ने किया सीआरपीएफ शिविर पर हमला, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कल देर रात संदिग्ध आतंकियों ने एक सीआरपीएफ शिविर पर हमला कर दिया लेकिन इसमें कोई हताहत या अन्य नुकसान नहीं हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात पुलवामा के तहाब इलाके में आतंकियों के एक समूह ने एक सीआरपीएफ शिविर पर गोलियां चलाईं. […]

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कल देर रात संदिग्ध आतंकियों ने एक सीआरपीएफ शिविर पर हमला कर दिया लेकिन इसमें कोई हताहत या अन्य नुकसान नहीं हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात पुलवामा के तहाब इलाके में आतंकियों के एक समूह ने एक सीआरपीएफ शिविर पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ कर्मियों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं, जिससे आतंकी वहां से भागने पर मजबूर हो गए.

अधिकारी ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. पिछले चार दिन में जिले में सुरक्षा बलों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है. सात सितंबर की रात पुलवामा पुलिस स्टेशन की ओर आतंकियों ने कुछ गोलियां चलाई थीं, लेकिन उस घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >