इंडिया गेट पर ”भारत पर्व” उत्सव की आज होगी शुरुआत, पर्रिकर करेंगे समारोह का शुभारंभ

नयी दिल्ली : इंडिया गेट से आज ‘भारत पर्व’ उत्सव की शुरुआत होगी. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इसकी शुरुआत करेंगे. इस उत्सव के शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू व महेश शर्मा शामिल होंगे. 18 अगस्त तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधिता को […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 13, 2016 7:26 AM

नयी दिल्ली : इंडिया गेट से आज ‘भारत पर्व’ उत्सव की शुरुआत होगी. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इसकी शुरुआत करेंगे. इस उत्सव के शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू व महेश शर्मा शामिल होंगे. 18 अगस्त तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधिता को प्रोत्साहित करना और आमजन की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है.

पर्यटन मंत्रालय के सचिव विनोद जुत्शी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भारत सरकार स्वतंत्रता दिवस समारोह-2016 के तहत भारत पर्व आयोजित कर रही है.सूचना व प्रसारण मंत्रालय इस उत्सव के अवसर पर ‘आजादी 70 साल -याद करो कुर्बानी’ नाम से फोटो प्रदर्शनी आयोजित करेगी. भारत पर्व उत्सव के अवसर पर फूड कोर्ट, क्राफ्ट मेला, सांस्कृतिक उत्सव आयोजित होंगे. फूड कोर्ट में 50 स्टॉल होंगे जहां देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के फूड उपलब्ध किया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version