Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकवादी हमला, 5 जवान घायल

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया.

Terrorist Attack: एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 5 जवान घायल हो गए. हमले के बाद राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए हवाई मार्ग से कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है.

आतंकवादी हमले में कुछ जवान घायल

सुरक्षा बलों के अधिकारियों के अनुसार कुछ सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं. काफिले के वाहनों को शाहसितार के पास एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की सूचना के बाद सेना और पुलिस के जवानों को प्रभावित इलाके में भेजा गया है.

एयरफोर्स ने बताया सैन्य काफिले को सुरक्षित कर लिया गया

भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी किया बताया, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहन काफिले पर हमला किया गया. वर्तमान में स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है. काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम ने हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया

पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, जानकारी मिली है कि पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है. इलाके को घेर लिया गया है. चुनाव के दौरान, यह स्वाभाविक है कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए लोग घुसपैठ करने और माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे. जो लोग इस हमले के पीछे हैं उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने और ऐसे हमलों को निष्प्रभावी करने की जरूरत है.

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये. बांदीपोरा पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में बताया, भारतीय सेना-13 आरआर, बांदीपोरा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान उत्तरी कश्मीर जिले के चंगाली जंगल अरगाम में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बताया कि आतंकी ठिकाने से एके सीरीज की एक राइफल, चार मैगजीन सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >