मोदी के बाद आरएसएस ने लोगों से कहा, कथित गोरक्षकों का भंडाफोड़ करें

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज लोगों से कहा कि वे गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने वाले और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों का ‘भंडाफोड़’ करें. उसने लोगों से कहा कि ‘कुछ अवसरवादियों’ के ‘निंदनीय प्रयासों’ को उन लोगों से नहीं जोड़ना चाहिए जो गायों की वास्तविक […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज लोगों से कहा कि वे गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने वाले और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों का ‘भंडाफोड़’ करें.

उसने लोगों से कहा कि ‘कुछ अवसरवादियों’ के ‘निंदनीय प्रयासों’ को उन लोगों से नहीं जोड़ना चाहिए जो गायों की वास्तविक सेवा कर रहे हैं और संरक्षण दे रहे हैं. आरएसएस ने एक बयान में कहा, ‘‘आरएसएस सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे कुछ अवसरवादियों के निंदनीय कृत्यों को उन लोगों से नहीं जोड़ें जो गायों के संरक्षण और सेवा को समर्पित हैं. ऐसे लोगों का भंडाफोड़ किया जाए.” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग समाज में ‘तनाव और टकराव’ पैदा करना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >