रिहा हुए दयाशंकर, कहा – सबसे पहले बेटी से मिलूंगा फिर आगे की लड़ाई लडूंगा

मऊ : मायावती पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी दयाशंकर सिंह को आज 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी है. दयाशंकर को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया. उधर जमानत मिलते ही दयाशंकर ने कहा, पहले अपनी बेटी से मिलूंगा फिर आगे की रणनीति तय होगी. उन्होंने कहा कि […]

मऊ : मायावती पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी दयाशंकर सिंह को आज 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी है. दयाशंकर को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया. उधर जमानत मिलते ही दयाशंकर ने कहा, पहले अपनी बेटी से मिलूंगा फिर आगे की रणनीति तय होगी. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, उनसे मिलने सीधे लखनऊ जाउंगा.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस दयाशंकर की तलाश में थी, तभी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उन्हें झारखंड के देवघर में पूजा करते देखा गया. दयाशंकर ने मायावती पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था. इस बात को पुष्ट करने के लिए दयाशंकर ने एक आपत्तिजनक उदाहरण दे दिया था जिस पर बवाल मच गया. मायावती ने भी इस मामले को राज्यसभा में उठाकर हंगामा किया था. भारतीय जनता पार्टी ने तुरतं कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >