विधायक के तौर पर शपथ लेने से पहले सीनिवेल का निधन

मदुरै : तमिलनाडु के तिरुप्परानकुंद्रम विधानसभा सीट से हाल ही में निर्वाचित हुए अन्नाद्रमुक नेता एस एम सीनिवेल का आज 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया. सीनिवेल (65) के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है. उनका निधन एक निजी अस्पताल में हुआ. […]

मदुरै : तमिलनाडु के तिरुप्परानकुंद्रम विधानसभा सीट से हाल ही में निर्वाचित हुए अन्नाद्रमुक नेता एस एम सीनिवेल का आज 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया. सीनिवेल (65) के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है. उनका निधन एक निजी अस्पताल में हुआ. उनके बेटे एस सेल्वाकुमार ने बताया कि आघात के कारण सीनिवेल का निधन हो गया.

उन्हें 18 मई को बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेल्वाकुमार ने बताया कि सीनिवेल का रक्तचाप बढ गया था. नव-निर्वाचित विधायकों को आज शपथ दिलाई जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >