ग्रेटर नोएडा में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस, फायरिंग में दरोगा शहीद

नयी दिल्ली : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस पर फायरिंग के दौरान दरोगा मोहम्मद अख्तर शहीद हो गये. पुलिस को खबर मिली थी कि दादरी की अयूब वाली गली में कुछ बदमाश छिपे हैं. पुलिस को यह जानकारी 5 बजे मिली. पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो उन्होंने […]

नयी दिल्ली : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस पर फायरिंग के दौरान दरोगा मोहम्मद अख्तर शहीद हो गये. पुलिस को खबर मिली थी कि दादरी की अयूब वाली गली में कुछ बदमाश छिपे हैं. पुलिस को यह जानकारी 5 बजे मिली. पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी .इस गोलीबारी में दरोगा मोहम्मद अखत्र शहीद हो गये.

जिन 5 बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस गयी थी वो पांचो हिस्ट्रीशीटर थे. पुलिस कब से उनकी तलाश कर रही थी. मोहम्मद अख्तर 40 साल के थे और अलीगढ़ के रहने वाले थे उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं. . 1998 बैच में सिपाही के पद पर उनकी भर्ती हुई थी मोहम्मद अख्तर 2014 से दादरी कोतवाली थाने में तैनात थे. परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. उनके घर में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >