सूखा प्रभावित क्षेत्र में केंद्र सरकार किसानों को देगी राहत

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में आज केंद्र सरकार ने देश में सूखे को लेकर अपना जवाब रखा. केंद्र ने कोर्ट में कहा कि देश के किसानों के कर्ज को लेकर बैंक नरमी बरतेगा. वहीं डिफॉल्टरों और संपन्न लोगों को किसी भी तरह के राहत देने से केंद्र ने इनकार किया है. केंद्र के इस […]

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में आज केंद्र सरकार ने देश में सूखे को लेकर अपना जवाब रखा. केंद्र ने कोर्ट में कहा कि देश के किसानों के कर्ज को लेकर बैंक नरमी बरतेगा. वहीं डिफॉल्टरों और संपन्न लोगों को किसी भी तरह के राहत देने से केंद्र ने इनकार किया है. केंद्र के इस जवाब से देश के 10 राज्यों के 33 करोड़ लोग प्रभावित होंगे.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सूखे के मुद्दे पर केंद्र सरकार को पिछले दिनों फटकार लगाई थी. कोर्ट ने सरकार से कहा था कि वो 10 सूखा प्रभावित राज्यों में प्रभावित लोगों के आंकड़े पेश करे इतना ही नहीं कोर्ट ने राहत के लिए जारी रकम के आंकड़े भी केंद्र से मांगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >