डूडल के जरिये गुलाल उडाकर गूगल ने मनाया होली

नयी दिल्ली : सर्च इंजन वेबसाइट गूगल खास मौकों को अनूठे डूडल के जरिये मनाने के लिए जाना जाता है और इसी क्रम में रंगों के त्यौहार होली पर कंपनी ने अपने होमपेज पर एक एनिमेटेड डूडल पेश किया है, जिस पर क्लिक करने पर प्रत्येक अक्षर बहुत आकर्षक तरीके से गुलाल के विभिन्न रंगों […]

नयी दिल्ली : सर्च इंजन वेबसाइट गूगल खास मौकों को अनूठे डूडल के जरिये मनाने के लिए जाना जाता है और इसी क्रम में रंगों के त्यौहार होली पर कंपनी ने अपने होमपेज पर एक एनिमेटेड डूडल पेश किया है, जिस पर क्लिक करने पर प्रत्येक अक्षर बहुत आकर्षक तरीके से गुलाल के विभिन्न रंगों में रंग जाते हैं.

कंपनी के लोगो मंे छह अक्षर हैं और प्रत्येक अक्षर के रंग में आहिस्ता-आहिस्ता परिर्वतन होता है. ये लाल, नीले, हरे और नारंगी रंग के नजर आते हैं. होमपेज पर लॉग ऑन करते हुए बायीं से दायीं तरफ रंगों में परिवर्तन हो जाता है. इसमें गुलाल उडते दिखते हैं जो देश में होली मनाने का पारंपरिक तरीका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >