नयी दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी एरपोर्ट पर दो विमानों में बम की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला विमान काठमांडू-बाउंड नेपाल एयरलाइन्स है जबकि दूसरा भुननेश्वर-बाउंड एयर इंडिया का विमान है. खबर है कि एयरइंडिया के विमान में चार सांसद भी सवार थे.
बम की खबर के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया फिलहाल सुरक्षा अधिकारी विमान की तलाशी ले रहे हैं.बताया जा रहा है कि विमान AI275 भुवनेश्वर जा रहा था तो वहीं दूसरा विमान RA206 नेपाल जा रहा था. 11 बजे फोन कॉल से बम की जानकारी दी गई.
