जेएनयू विवाद से गृह मंत्री राजनाथ ने झाडा पल्ला

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी :जेएनयू: में हुई कथित भारत-विरोधी गतिविधियों पर दिल्ली पुलिस की जांच से आज पल्ला झाड लिया. पत्रकारों ने जब राजनाथ से पूछा कि जेएनयू विवाद पर दिल्ली पुलिस की ओर से की जा रही जांच पर उनका क्या कहना है, तो […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी :जेएनयू: में हुई कथित भारत-विरोधी गतिविधियों पर दिल्ली पुलिस की जांच से आज पल्ला झाड लिया. पत्रकारों ने जब राजनाथ से पूछा कि जेएनयू विवाद पर दिल्ली पुलिस की ओर से की जा रही जांच पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस को जो करना है वह कर रही है.

मुझे उस पर कुछ नहीं कहना.” जेएनयू परिसर में बीते नौ फरवरी को संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर लगे भारत-विरोधी नारों के सिलसिले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्र – उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य – को गिरफ्तार किया गया था. देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे कन्हैया को कल जमानत पर तिहाड जेल से रिहा किया गया जबकि उमर और अनिर्बान अब भी न्यायिक हिरासत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >