अन्नाद्रमुक के बैठक स्थल से चार बम बरामद

मदुरै : सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की एक बैठक के स्थल से दो देशी बम और दो पेट्रोल बम बरामद किए गए.पुलिस ने आज यहां बताया कि कल रात जयहिंदपुरम में बैठक शुरू होने से पहले दो बम का पता चला और समारोह के बाद शेष बमों का पता चला. उन्होंने बताया कि कोई भी बम नहीं […]

मदुरै : सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की एक बैठक के स्थल से दो देशी बम और दो पेट्रोल बम बरामद किए गए.पुलिस ने आज यहां बताया कि कल रात जयहिंदपुरम में बैठक शुरू होने से पहले दो बम का पता चला और समारोह के बाद शेष बमों का पता चला. उन्होंने बताया कि कोई भी बम नहीं फटा.

इससे पहले रविवार को दो अलग अलग घटनाओं में तमिलनाडु के मंत्री सेल्लुर के. राजू तथा अन्नाद्रमुक के कार्यालयों पर बम फेंके गए थे. लेकिन घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.राजू ने बम फेंके जाने के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को जिम्मेदार बताया.

कल की बैठक का आयोजन राजू ने किया था जो विधानसभा में मदुरै पश्चिम का प्रतिनिधित्व करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >