यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पांच NRI की मौत, तीन घायल

मथुरा : आस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आये प्रवासी भारतीयों की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार आठ लोगों में से पांच की मौत हो गयी. हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार […]

मथुरा : आस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आये प्रवासी भारतीयों की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार आठ लोगों में से पांच की मौत हो गयी. हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं एवं एक दस वर्षीय बालक है. सुरीर के कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले ये प्रवासी भारतीय ऑस्ट्रेलिया से आये थे.

उन्होंने कहा, रुपम दत्ता अपनी पत्नी, साली, दो पुत्रियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ आज शाम ब्रज दर्शन के लिये कार से मथुरा आ रहे थे. इसी दौरान कार का टायर फट जाने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी. यादव ने बताया, दुर्घटना में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी. बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड दिया. उन्होंने बताया, रुपम दत्ता, उनके चालक और एक अन्य पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >