रघुवर दास ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें बीते एक साल में अपनी सरकार की ओर से शुरु की गई कई विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री के साथ करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान दास ने उन्हें साहेबगंज में एक सेतु की […]

नयी दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें बीते एक साल में अपनी सरकार की ओर से शुरु की गई कई विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री के साथ करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान दास ने उन्हें साहेबगंज में एक सेतु की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया.

इस सेतु को गंगा नदी पर बनाए जाने का प्रस्ताव है. आधिकारिक बयान के अनुसार मुलाकात के दौरान मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में शुरु किए गए कई विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जरुरत है. झारखंड सरकार के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘उज्वल डिस्कॉम एस्योरेंस योजना’ (उदय) के बारे में जानकारी हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >