अकाली दल की रैली ने ली मरीज की जान

चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला में अकाली दल की रैली ने एक व्यक्ति की जान ले ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल का रोड शो चल रहा था जिसमें एक एम्बुलेंस फंस गया. यह एम्बुलेंस लगभग 25 मिनट तक इस रैली के जाम में फंसा […]

चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला में अकाली दल की रैली ने एक व्यक्ति की जान ले ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल का रोड शो चल रहा था जिसमें एक एम्बुलेंस फंस गया. यह एम्बुलेंस लगभग 25 मिनट तक इस रैली के जाम में फंसा रहा जिससे मरीज की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि 55 साल के मरीज को डॉक्टरों ने पटियाला से चंडीगढ़ रेफर किया था.

आपको बता दें कि पंजाब में सवा साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है. आज शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस एक दूसरे के गढ़ में रैली कर रहे हैं. अकाली दल जहां कांग्रेस के गढ़ पटियाला में सेंध मारने की तैयारी कर रहा है वहीं कांग्रेस अकाली दल के गढ़ बठिंडा में अपनी पैठ बनाने के लिए मशक्कत कर रहा है. इस तरह दोनों पार्टियों में 2017 विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >