6 Canadian Diplomats Expelled: कनाडा के खिलाफ भारत की कठोर कार्रवाई, 6 राजनयिक निष्कासित, 5 दिनों में छोड़ना होगा देश

6 Canadian Diplomats Expelled: विदेश मंत्रालय ने फैसला लेते हुए 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. अब उन्हें शनिवार यानी 19 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ देना होगा.

6 Canadian Diplomats Expelled: भारत और कनाडा का विवाद गहराता जा रहा है. सोमवार को भारत सरकार ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का ऐलान कर दिया. इसी के साथ देर शाम विदेश मंत्रालय ने फैसला लेते हुए 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. अब उन्हें शनिवार यानी 19 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ देना होगा. भारत ने इन 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला लिया है.

  • स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, कार्यवाहक उच्चायुक्त
  • पैट्रिक हेबर्ट, उप उच्चायुक्त
  • मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव
  • लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव
  • एडम जेम्स चुइपका, प्रथम सचिव  
  • पाउला ओरजुएला, प्रथम सचिव

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इन्हें शनिवार, 19 अक्टूबर, 2024 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक या उससे पहले भारत छोड़ देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >