अवैध कारोबार को हतोत्साहित करने के लिए शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जायेगी :जावडेकर

नयी दिल्ली: पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज कहा कि पशु उत्पादों के अवैध व्यापार को हतोत्साहित करने के लिए शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जब्त किए गए वन्यजीव […]

नयी दिल्ली: पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज कहा कि पशु उत्पादों के अवैध व्यापार को हतोत्साहित करने के लिए शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जब्त किए गए वन्यजीव उत्पादों को जलाया जा रहा है और कठोर संदेश भेजने के लिए हर साल उसे जलाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंत्रालय मानव वन्यजीव संघर्ष का समाधान प्रदान करेगा.
उन्होंने कहा, ‘‘मानव-वन्यजीव संघर्ष के उदाहरण हैं, जिसके लिए समाज को प्रशिक्षित किया जाएगा और समाधान प्रदान किया जाएगा। पशुओं से खेतों को होने वाले नुकसान के बावजूद किसान पशुओं की हत्या करने को अनिच्छुक हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >