न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त किया है जिन्हें वह अपना गुरु मानते थे. मोदी ने आज न्यूयार्क पहुंचने के तत्काल बाद ट्विटर पर लिखा ‘स्वामी दयानंद सरस्वती जी का निधन निजी क्षति है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘मेरी संवेदनाएं उन अनगिनत लोगों के साथ हैं जो दयानंद सरस्वती जी से प्रेरित थे. वह ज्ञान, आध्यात्मिकता और सेवाभाव का असीम भंडार थे.’
लंबे समय से बीमार चल रहे स्वामी दयानंद ने कल अंतिम सांस ली. मोदी ने 11 सितंबर को स्वामी दयानंद सरस्वती के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए ऋषिकेष जा कर उनसे मुलाकात की थी. पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे प्रधानमंत्री मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि का बीती रात ऋषिकेश में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे.
