बकरे के लालच में दामाद ने की ससुर की हत्या

अलीराजपुर : पुलिस ने बकरे के लालच में अपने ही ससुर की हत्या करने के मामले में 28 वर्षीय एक आदिवासी युवक को आज गिरफ्तार किया है. कटठीवाडा पुलिस थाने के निरीक्षक एसपीएस चौहान ने बताया कि आरोपी जरिया सिंह 11 सितंबर को अमझरी गांव में स्थित अपनी ससुराल में बकरा चुराने गया था. वह […]

अलीराजपुर : पुलिस ने बकरे के लालच में अपने ही ससुर की हत्या करने के मामले में 28 वर्षीय एक आदिवासी युवक को आज गिरफ्तार किया है. कटठीवाडा पुलिस थाने के निरीक्षक एसपीएस चौहान ने बताया कि आरोपी जरिया सिंह 11 सितंबर को अमझरी गांव में स्थित अपनी ससुराल में बकरा चुराने गया था. वह जब बकरे को चुराकर ले जा रहा था, तभी उसके ससुर सेहरिया सिंह (55) की नींद खुल गयी और उसने जरिया को बकरा चुराने से रोका.

उन्होंने बताया कि बकरा चोरी करने के दौरान रंगे हाथों पकडे जाने से क्रोधित दामाद ने धारधार हथियार से पहले बकरे और बाद में अपने ससुर को काट डाला.
चौहान ने कहा कि पहले भी कुछ पशु और मुर्गा-मुर्गी गायब होने पर सेहरिया को अपने दामाद पर इनकी चोरी का शक था और इस बार उसने जरिया को बकरे की चोरी करते रंगे हाथों पकडा था. लेकिन इसमें वह खुद ही अपनी जान गंवा बैठा.उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और भादंवि की अन्य सम्बद्ध धाराओं में दर्ज किया हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >