पाकिस्तान पर विजय के 50 साल : प्रधानमंत्री पहुंचे शौर्यांजलि

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के 50 साल पूरे होने पर राजपथ पर स्थित शौर्यांजलि पहुंचे. शौर्यांजलि इस अवसर पर राजपथ पर आयोजित प्रदर्शनी का नाम है. राजपथ पर पाकिस्तान के युद्ध में विजय हासिल करने वाले जांबाजों भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के 50 साल पूरे होने पर राजपथ पर स्थित शौर्यांजलि पहुंचे. शौर्यांजलि इस अवसर पर राजपथ पर आयोजित प्रदर्शनी का नाम है. राजपथ पर पाकिस्तान के युद्ध में विजय हासिल करने वाले जांबाजों भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए शौर्यांजलि प्रदर्शनी लगायी गयी है. यह प्रदर्शनी 20 सितंबर तक चलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्यांजलि में पहुंच कर भारतीय सैनिकों की वीरगाथा की झलकियों का मुआयना किया. मालूम हो कि 1965 के युद्ध में भारत ने अपने वीर सैनिकों के बूते पाकिस्तान के बहुत बडे भूभाग पर कब्जा कर लिया था. हमारे सैनिकों ने अपने मात्र 30 टैंक गंवा कर पाकिस्तान के 90 टैंकों को ध्वस्त कर दिया था. युद्ध विजय के अवसर पर कई कार्यक्रम पिछले कई दिनों से आयोजित किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >