सरकार सही दिशा में है, हम उसकी समीक्षा नहीं कर रहे : संघ

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ तीन दिन के समन्वय संवाद के बाद आज कहा किमोदी शासन प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ सही दिशा में बढ़ रहा है. संघ ने इस तरह की आलोचनाओं को खारिज कर दिया कि वह रिमोट कंट्रोल की तरह काम कर रहा […]

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ तीन दिन के समन्वय संवाद के बाद आज कहा किमोदी शासन प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ सही दिशा में बढ़ रहा है. संघ ने इस तरह की आलोचनाओं को खारिज कर दिया कि वह रिमोट कंट्रोल की तरह काम कर रहा है.

संघ ने कहा कि वह सरकार के कामकाज की समीक्षा नहीं कर रहा बल्कि केवल मंत्रियों को अपनी तरफ से विचार बता रहा है जो स्वयंसेवक हैं और संघ को ऐसा करने का अधिकार है.संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, केवल 14 महीने गुजरे हैं. काफी समय है और बहुत कुछ किया जाना है. अब तक जो कुछ हुआ है, उसकी दिशा सही है. समर्पण, प्रतिबद्धता और उपलब्धियां सही हैं. हमें आगे बढ़ना होगा. सभी को शत-प्रतिशत संतोष नहीं हो सकता. उन्होंने कहा, हम ना तो समीक्षा कर रहे और ना ही सरकार को कोई संदेश दे रहे हैं. हम केवल विचार साझा कर रहे हैं.
तीन दिन के समन्वय संवाद में संघ के सर संघचालक मोहन भागवत और शीर्ष पदाधिकारियों ने सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ आमने सामने बातचीत की जिनमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम दिन बैठक में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >