नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

मुंबई: उपनगरीय चेंबूर की एक हाउसिंग सोसायटी में आज एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग लड़की की उम्र करीब 15 वर्ष है. तिलक नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक भगवत सोनवणेे ने […]

मुंबई: उपनगरीय चेंबूर की एक हाउसिंग सोसायटी में आज एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग लड़की की उम्र करीब 15 वर्ष है.

तिलक नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक भगवत सोनवणेे ने कहा ,चेंबूर के पेस्टम सागर इलाके में आज तडके यह कथित घटना हुई. गिरफ्तार किये गये लोगों में एक लड़की का परिचित है.पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह घटना हुई वहां की देखभाल करने वाले का पता नहीं लग सका है और उसको ढूंढने का काम जारी है.

उन्होंने बताया कि लडकी को घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने साथ ही बताया कि इस घटना की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >