गुडगांव में दो सहपाठियों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया

गुडगांव : गुडगांव में एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके दो सहपाठियों ने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है. स्कूल का समय खत्म होने के बाद दोनों आरोपी छात्रों ने पीडिता को सुनसान जगह ले जाकर […]

गुडगांव : गुडगांव में एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके दो सहपाठियों ने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है. स्कूल का समय खत्म होने के बाद दोनों आरोपी छात्रों ने पीडिता को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया.

पीडिता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को जिला न्यायिक अदालत में पेश किया गया जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >