नयी दिल्ली : हैदराबाद के निश्चल नारायणम भारत के सबसे कम उम्र केचार्टर्ड एकाउंटेंट बन गये हैं. निश्चल की उम्र 19 साल की है.लेकिन अभी किसी कंपनी के बैलेंस सीट पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हेंदो साल तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि दि इंस्ट्ीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया 21 साल से कम उम्र के लोगोंका रजिस्ट्रेशन नहीं करता है.
निश्चल नारायणम की प्रतिभा उसी वक्त सामने आ गयी थी, जब उसने नौ साल की उम्र में अपने पिता की कंपनी के बैलेंस सीट में गलती ढूंढ़ दी थी और आज वह 19 साल की उम्र में चार्टर्ड एकाउंटेंट बन गये हैं. निश्चल को गणित में महारत हासिल है, उसनेहाल ही में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए की परीक्षा पास की है.
निश्चल ने कहा सफर आसान नहीं था, लेकिन मैंने मेहनत की और मुझे सफलता मिली. निश्चल की मां पद्मावती ने उसे काफी सपोर्ट किया. निश्चल की मांने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से संस्कृत में पीएचडी किया है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे की प्रतिभा भारत से बाहर भी प्रसिद्ध है.
