व्यापमं घोटाला : जांच की निगरानी करने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को करेगा फैसला

नयी दिल्ली : व्यापमं घोटाला मामले मेंसुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई से पूछा कि वह घोटाले से जुड़े मामलों की संपूर्ण जांच कब तक अपने हाथ में लेगी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से यह भी पूछा कि वह घोटाले से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाने के लिए अभियोजकों की नियुक्ति […]

नयी दिल्ली : व्यापमं घोटाला मामले मेंसुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई से पूछा कि वह घोटाले से जुड़े मामलों की संपूर्ण जांच कब तक अपने हाथ में लेगी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से यह भी पूछा कि वह घोटाले से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाने के लिए अभियोजकों की नियुक्ति कब करेंगे.

व्यापमं घोटाले की जांच की निगरानी करने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला शुक्रवार 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया है. लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि अगली सुनवाई में यह तय हो जायेगा कि वह व्यापमं घोटाले की जांच की निगरानी करेगा या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >