26 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे ''मन की बात'', लोग दे रहे हैं सलाह...

नयी दिल्ली : इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से 26 जुलाई को ‘मन की बात’ करेंगे. इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. उन्होंने आज सुबह ट्वीट किया और कहा ‘मैं इस रविवार देश के लोगों से ‘मन की बात’ करुंगा. इस कार्यक्रम के लिए आप […]

नयी दिल्ली : इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से 26 जुलाई को ‘मन की बात’ करेंगे. इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. उन्होंने आज सुबह ट्वीट किया और कहा ‘मैं इस रविवार देश के लोगों से ‘मन की बात’ करुंगा. इस कार्यक्रम के लिए आप अपने विचार और सूचना मेरे साथ साझा करें.’

नरेंद्र मोदी ने ने एक पेज साझा किया है जिसमें लोगों को अपने विचार रखने को कहा है. इस पेज पर लगातार लोग अपने आईडिया को प्रधानमंत्री के साथ साझा कर रहे हैं. इस पेज पर दीपक गुप्ता नामक युवक ने प्रधानमंत्री से युवाओं को संबोधित करते हुए इस बार ‘स्किल डेवलपमेंड’ पर कार्यक्रम का थीम रखने को कहा है. वहीं पूजा किशोर ने प्रधानमंत्री से ‘शिक्षा’ को ध्‍यान में रखते हुए ‘मन की बात’ करने को कहा है.

नितिन राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री से मेरा निवेदन है कि वे ऊर्जा के विकास के अपनी सरकार के अगले 4 साल के इरादों पर बात करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >