आप ने अनुशासन समिति के प्रमुख को भेजा कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली: पंजाब में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं पर नकेल कसने की कोशिश के तहत आप ने राज्य की अपनी अनुशासन समिति के प्रमुख दलजीत सिंह को ‘पार्टी संविधान के तहत काम नहीं करने’ और स्थानीय पार्टी नेताओं को मनमाने ढंग से नोटिस थमाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा. पार्टी के एक नेता ने […]

नयी दिल्ली: पंजाब में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं पर नकेल कसने की कोशिश के तहत आप ने राज्य की अपनी अनुशासन समिति के प्रमुख दलजीत सिंह को ‘पार्टी संविधान के तहत काम नहीं करने’ और स्थानीय पार्टी नेताओं को मनमाने ढंग से नोटिस थमाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा.

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘हमने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है क्योंकि पार्टी ने पाया कि वह संविधान के तहत काम नहीं कर रहे हैं.’’ नेता ने अपना नाम जाहिर नहीं करने के लिए कहा.
आप नेता ने साथ ही कहा कि सिंह ने पंजाब में पार्टी के कई नेताओं को नोटिस भेजा है. सिंह ने संपर्क किए जाने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.पार्टी सूत्रों का कहना है कि आप की राष्ट्रीय अनुशासन समिति ने सिंह को कल नोटिस भेजा. समिति के सदस्यों में आशीष खेतान, पंकज गुप्ता और दिनेश वाघेला शामिल हैं. तीनों ही पार्टी समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के करीबी समझे जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >