पाकिस्तान के द्वारा रिहा किए गये मछुआरे पहुंचे वड़ोदरा, हुआ जोरदार स्वागत

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के द्वारा रिहा किए गए 113 भारतीय मछुआरे सोमवार रात वड़ोदरा पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. यहां मौजूद लोगों ने मछुआरों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 18 जून को जेल में बंद 113 भारतीय मछुआरों को सदभावना दिखाते हुए […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के द्वारा रिहा किए गए 113 भारतीय मछुआरे सोमवार रात वड़ोदरा पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. यहां मौजूद लोगों ने मछुआरों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 18 जून को जेल में बंद 113 भारतीय मछुआरों को सदभावना दिखाते हुए रिहा किया था.

पाकिस्तान की सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि कुछ दिन पहले दोनों देशों के बीच वाक्युद्ध के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को फोन करके उन्हें रमजान की बधाई दी थी. जेल उपाधीक्षक मोहम्मद हुसैन सेहतो ने कहा था कि हमें इस्लामाबाद से आदेश मिले कि रमजान के पवित्र महीने के मौके पर सद्भावना के तहत मालिर जेल से मछुआरों को छोड़ा जाए.

भारतीय मछुआरे काराकोरम एक्सप्रेस से लाहौर आये और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >