Video: जम्मू-कश्मीर में अचानक छापेमारी, CIK की टीम डायरेक्ट घुसी घर में

Raid in Jammu and Kashmir : आतंकवाद से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की और जांच तेज कर दी. नीचे देखें छापेमारी का वीडियो.

Raid in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम (CIK) ने छापेमारी की. आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के लिए गुरुवार (26 मार्च) को घाटी में कई जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई की. छापेमारी का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि गांदरबल इलाके में टीम एक घर में घुसी है. एक अधिकारी दरवाजे को नॉक करते दिख रहे हैं. देखें वीडियो.

अधिकारियों के मुताबिक, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सीआईके द्वारा हाल में दर्ज किए गए आतंकवाद के एक मामले की जांच के तहत की जा रही है. एक आतंकी मामले की जांच के तहत कोर्ट से मिले सर्च वारंट के आधार पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी है जांच

अधिकारियों के मुताबिक, CIK की जांच एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी है. इसे लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन चला रहा है. वह कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल बांग्लादेश में रहकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है.

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर: डिप्टी सीएम के भाई के घर एसीबी की छापेमारी, भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >