पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन करेगी ''आप''

नयी दिल्ली : आप आदमी पार्टी (आप) पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करेगी. आप मूल्यवृद्धि का विरोध करेगी और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाएगी. आप ने एक बयान में कहा, ‘‘आप रविवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. पार्टी की विभिन्न इकाइयां और उसके कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र […]

नयी दिल्ली : आप आदमी पार्टी (आप) पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करेगी. आप मूल्यवृद्धि का विरोध करेगी और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाएगी. आप ने एक बयान में कहा, ‘‘आप रविवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी.

पार्टी की विभिन्न इकाइयां और उसके कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे.’’ आप की दिल्ली इकाई के प्रदर्शन में राज्य संयोजक दिलीप पांडेय और सचिव सौरभ भारद्वाज एवं सभी विधायक शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >