नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने कुमार विश्वास को समन भेजा था, लेकिन वे हमारे समाने उपस्थित नहीं हुए, जबकि उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला और उसके पति यहां उपस्थित हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गद्दारों की पार्टी है, उन्हें महिलाओं से कोई मतलब नहीं है. हमने कुमार विश्वास से कई बार आग्रह किया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ एक परिवार को बचाना है, इसलिए आप सहयोग करें, लेकिन वे सामने नहीं आये.
महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए कुमार विश्वास, अध्यक्ष ने कहा, आप गद्दारों की पार्टी
नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने कुमार विश्वास को समन भेजा था, लेकिन वे हमारे समाने उपस्थित नहीं हुए, जबकि उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला और उसके पति यहां उपस्थित हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गद्दारों की पार्टी है, उन्हें […]

महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए कुमार विश्वास, अध्यक्ष ने कहा, आप गद्दारों की पार्टी
वहीं इस मौके पर शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि कल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे परिवार और बच्चों को बख्श दें, तो क्या उनके बच्चे, बच्चे हैं और हमारे बच्चे, बच्चे नहीं हैं. शिकायतकर्ता महिला के पति ने कहा कि मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि कुमार विश्वास और उनकी पत्नी सामने आकर यह कह दें, कि जो बातें बनायी जा रही हैं, वे निराधार हैं.
हमें समाज में रहना है, मुझे अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है, लेकिन रिश्तेदारों को गलत लग रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कुमार विश्वास की समाज में इज्जत है, उनकी पत्नी की प्रतिष्ठा है, तो हमारी भी समाज में इज्जत है.