Lok Sabha Bill introduced: संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में चार विधेयक पेश किए गए. इनमें केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने का विधेयक, ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक, खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक शामिल हैं. इनमें से खान-खनिज और सहकारी क्षेत्र से जुड़े विधेयकों को आम लोगों, किसानों और देश की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा माना जा रहा है.
खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक
सरकार का कहना है कि यह विधेयक खनन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, महत्वपूर्ण खनिजों जैसे लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने और देश को आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा. इसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और बुनियादी ढांचा क्षेत्र को गति मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.
सरकार का मानना है कि इससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और नए निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. बुनियादी ढांचा और विनिर्माण क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक विधानसभा सत्र में नहीं हो पाए शामिल, बाबूलाल मरांडी समेत सभी नेता खेलगांव में डिटेन
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक
सरकार के अनुसार, यह संशोधन सहकारी समितियों को अधिक प्रभावी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, भंडारण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है. सरकार का दावा है कि इससे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें: मानसून सत्र: लोकसभा में 4 विधेयक पेश, विपक्ष का हंगामा जारी, FCRA पर बढ़ी तकरार
वहीं, ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पास होने पर विभिन्न ट्रिब्यूनलों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और नियुक्ति संबंधी प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव करता है. सरकार का कहना है कि इससे मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी. इसके अलावा केरलम विधेयक के जरिए राज्य का आधिकारिक नाम अंग्रेजी में Kerala की जगह Keralam करने की मांग की गई है. इसका उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को अधिक सटीक रूप से दर्शाना है.
