हिसार में कार पलटने से दो युवकों की मौत

हिसार : यहां एक कार पलट जाने से कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन���य घायल हो गये. यह घटना उस समय घटी जब यहां के हिसार-बालसमंद मार्ग पर भिवानी रोहिल्ला गांव के निकट कार का चालक कार को एक गाय से टकराने से बचाने की कोशिश कर रहा था. […]

हिसार : यहां एक कार पलट जाने से कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. यह घटना उस समय घटी जब यहां के हिसार-बालसमंद मार्ग पर भिवानी रोहिल्ला गांव के निकट कार का चालक कार को एक गाय से टकराने से बचाने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान करनाल जिले के कौंद गांव के निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार और हिसार के भिवानी रोहिल्ला गांव के निवासी 19 वर्षीय मंगलदीप उर्फ शीलू के रुप में हुयी है.

दुर्घटना में घायल हुए चांदी राम, तिरसपाल और कुलबीर सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तिरसपाल की हालत गंभीर बनी हुयी है. पुलिस के अनुसार, यह घटना कल उस समय हुयी जब कार में सवार लोग शादी के एक समारोह की कुछ वस्तुएं खरीदने के बाद भिवानी रोहिल्ला गांव लौट रहे थे.

उन्होंने कहा कि जब वे भिवानी रोहिल्ला गांव के समीप पहुंचे तो एक गाय सडक पर आ गयी जिसके बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >